दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा

दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा


रेल मंत्री पियूष गोयल आज करेंगे उद्घाटन


कोलकाता:- कोलकाता में दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल 13 फरवरी को इस मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे और 14 फरवरी से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।यह पूरे देश की, यहां तक दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी, जिसमें एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक का किराया मात्र 5 रुपये होगा। इसमें कई तरह की यात्री सुविधाएं भी होंगी। यह किसी भी मेट्रो सेवा की तुलना में सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी। इसमें प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर और डिटेक्शन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।मेट्रो रेलवे का कहना है कि जल्दी ही कोलकाता की जनता के लिए यह सेवा बढ़कर 12 किलोमीटर तक हो जाएगी।


इसी के साथ कोलकाता शहर के इतिहास में एक और अध्याय जुड़ जाएगा। पहले फेज में फिलहाल 6 किलोमीटर लंबी लाइन की शुरुआत होने जा रही है। दूसरे फेज का निर्माण पूरा होने के बाद यह मेट्रो सेवा सॉल्ट सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान के बीच 15 किलोमीटर का सफर तय करेगी।